भाजपा महिला मोर्चा ने सिरमौर मे चलाया जागरूकता अभियान ddnewsportal.com

भाजपा महिला मोर्चा ने सिरमौर मे चलाया जागरूकता अभियान ddnewsportal.com

भाजपा महिला मोर्चा ने सिरमौर मे चलाया जागरूकता अभियान 

लोगों को कोरोना के प्रति कर रहे जागरूक, बांट रहे मास्क और हैंड सेनिटाईजर

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। सिरमौर महिला मोर्चा के द्वारा प्रत्येक मंडल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर के आह्वान

पर फेस कवर और हैंड सेनिटाईजर का वितरण किया गया। इस मुहिम में पांवटा साहिब मे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शिवानी वर्मा अपनी टीम के साथ विश्कर्मा चोक में फेस वितरण का मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने लगभग 600 मास्क और 100 सेनिटाइजर बांटे। इस जन जागरण अभियान में लोगों को फेस कवर और सैनिटाइजर के उपयोग के लिए जागरूक किया। "दो गज की दूरी फेस मास्क है जरूरी" इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महिला मोर्चा 14 दिसम्बर को एक बार फिर चौक चौराहे पर फेस कवर वितरण का कार्य करेगा। यह कार्य सभी मंडलो में संपन्न हुआ सभी महिला मोर्चा की बहनों ने इस कार्य को गति दी। इस मौके पर पावटा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कृष्णा धीमान व  स्नेह दत्ता आदि मौजूद रहे।
      वहीं शिलाई भाजपा महिला मोर्चा ने भी कोरोना महामारी के चलते मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा

मंडल अध्यक्षा श्यामा ठाकुर द्वारा की गई। उनके साथ सत्या तोमर, युवा मोर्चा शिलाई ज़ोन प्रभारी विक्रम चौहान, रितिक तोमर, मोहर सिंह, इंदर तोमर आदि भी मौजूद रहे।